{"_id":"5a074d7d4f1c1b86698badf9","slug":"41510428029-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के 19वें दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने देवीकुंड पर दिया धरना 17-45-27","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के 19वें दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने देवीकुंड पर दिया धरना 17-45-27
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने देवीकुंड पर दिया धरना
देवबंद (सहारनपुर)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ियों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर देवीकुंड परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।
ब्लाक अध्यक्ष पारुल राय ने कहा कि जो आंगनबाड़ी और सहायिका हड़ताल में नहीं आ रही है वह स्वयं इसकी जिम्मेदार होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ियों पर काम का बोझ तो अधिक लाद दिया, लेकिन मानदेय उन्हें इतना कम दिया जा रहा है कि उससे परिवार का पालन पोषण भी मुश्किल से हो रहा है। उपाध्यक्ष तसनीम, लोकेश, सुनीता सैनी व बबीता ने कहा कि हड़ताल के 19 दिन गुजर गए हैं लेकिन, किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध नहीं ली है। अमरेश, अंजली प्रभा, कविता ने कहा कि आंगनबाड़ी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही हैं। धरना प्रदर्शन में कमल, सीता, सुरेश, संयोगिता, नेमवती, उषा, अभिलाषा आदि मौजूद रही।