{"_id":"5a0201154f1c1bc8678b9eca","slug":"41510080789-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के घोषित प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से कर दिया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के घोषित प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से कर दिया इनकार
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाजपा की निकाय चुनाव में बेहट नगर पंचायत से घोषित चेयरमैन प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन पार्टी ने काफी असमंजस के बाद प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन जैसे ही नाम की घोषणा की गई तो प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से ही इंकार कर दिया। अब भाजपा आलाकमान नए प्रत्याशी की तेजी से तलाश कर रहा है।
बेहट नगर पंचायत से चेयरमैन प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा आलाकमान असमंजस में था। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन ललित कुमार धीमान के नाम की घोषणा की गई तो उन्होंने चुनाव लड़ने से ही इंकार कर दिया। इससे पार्टी की खूब किरकिरी हुई। ललित धीमान जनता इंटर कॉलेज बेहट के प्रधानाचार्य हैं। उनका कहना है, कि उन्हाेंने पहले से तय नहीं किया, कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं? प्रबंधक से सहमति मांगी गई, मगर अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। इस पर पैनल में उनका नाम भेजने वाले पार्टी पदाधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। घोषित प्रत्याशी के चुनाव लड़ने से इंकार करने पर जहां पार्टी की किरकिरी हुई है, वहीं चुनावी बिसात भी कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। यहां बता दें कि बेहट नगर पंचायत में 13 वार्ड हैं, जिनमें एक दो को छोड़कर किसी भी वार्ड में भाजपा के पास सभासद के लिए प्रत्याशी नहीं है। उधर, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप का कहना है कि घोषित प्रत्याशी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हैं और इस वजह से उन्हें चुनाव लड़ने में दिक्कत आ रही है। जल्द ही नए प्रत्याशी का चयन कर लिया जाएगा।