फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अव्यवस्था देख मंडल रेल प्रबंधक ने जताई नाराजगी

अव्यवस्था देख मंडल रेल प्रबंधक ने जताई नाराजगी

Sat, 28 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अव्यवस्था देख मंडल रेल प्रबंधक ने जताई नाराजगी
सहारनपुर। मंडल रेल प्रबंधक डीसी शर्मा ने शुक्रवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे स्टेशन, परिसर में स्थित कार्यालयों, रनिंग रूम, रेलवे अस्पताल एवं रेलवे कालोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने अव्यवस्था मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अंबाला रेल मंडल में तैनाती के बाद मंडल रेल प्रबंधक डीसी शर्मा संबंधित विभागों के मंडलीय अधिकारियों की टीम के साथ पहली बार सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्होंने प्लेटफार्मों की स्थिति की जानकारी ली। उसके बाद सीधे रेलवे अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। रेलचे अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक ही मिला। उन्होंने अस्पताल में गंदगी देख नारजगी जताई और सफाई के निर्देश दिए। चिकित्सकों की कमी केे बारे में जानकारी ली और व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। रेलवे अस्पताल के बाहर टूटे पाइप लाइन से बह रहे पानी को देखकर नाराजगी जताई और तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। उसके बाद डीआरएम रनिंग रूम में पहुंचे। वहां की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और रनिंग रूम को वातानुकूलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिचय कक्ष में कंप्यूटर बंद देख पूछताछ की तो पता चला कंप्यूटर कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तीन दिन में ठीक न कराने पर संबंधित अधिकारी को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं स्वास्थ्य निरीक्षक कक्षों को खुलवाया और वहां के स्टोर में रखे सामान के बेकार पड़े होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सामान का उपयोग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पार्किंग का निरीक्षण किया और बेतरतीब खड़े वाहनों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से पार्किंग टेंडर के नियम-शर्तों सहित सभी अभिलेख तलब किए।
विज्ञापन


अपना लेख नहीं पहचान पाए अधिकारी
रनिंग रूम के निरीक्षण के दौरान परिचय कक्ष में पहुंचकर रजिस्टर देखे। जिनमें काफी शिकायतें दर्ज थीं, लेकिन उन शिकायतों का निस्तारण करने की बजाय उनका कारण लिखने पर डीआरएम डीसी शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई। वहां के अधिकारी एसएसई सीएस कपूर से जब उनके लिखे हुए अंग्रेजी के वाक्य को पढ़ने के लिए कहा गया तो वह खुद ही अपना लेख नहीं पढ़ पाए। जिस पर उन्होंने अधिकारी की जमकर क्लास ली और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर रेलवे स्टेशन प्राथमिकता में : डीआरएम
सहारनपुर। मंडल रेल प्रबंधक डीसी शर्मा ने कहा है कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन उनकी प्राथमिकता में है। अंबाला और चंडीगढ़ के साथ उनके लिए सहारनपुर रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण है। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में हैं। ट्रेनों का संचालन ठीक तरह से कराए जाने, रेलवे की आय बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन पर विकास कार्यों के लिए भेजे गए प्रस्तावों की पैरवी कराई जाएगी। जो कार्य लंबित है उसे पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लकड़ी के पुल पर मरम्मत का कार्य कराया जाना है। लेकिन खनन सामग्री न मिल पाने से कार्य रुका हुआ है। शीघ्र ही इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो बाहर से खाद्य सामग्री बेचने वाले हैं उन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। खाद्य सामग्री की जांच के लिए अधिकारी भेजे जाएंगे।


संगठनों ने दिए ज्ञापन
ऑल इंडिया रनिंग लोको स्टाफ एसोसिएशन ने डीआरएम को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। जिसमें उन्होंने रनिंग स्टाफ को साप्ताहिक विश्राम दिए जाने, जरूरत पर अवकाश दिए जाने, अंडर रेस्ट गाड़ियां न चलवाए जाने, अतिरिक्त घंटों के अनुसार भत्ते का भुगतान करने, दो रात्रि से अधिक ड्यूटी न लिए जाने, रिक्तियों की पूर्ति किए जाने की मांग की। मांग करने वालों में विश्वनाथ गुप्ता, कुमरेश बिजलवान, भूपेंद्र भारती, सुरेंद्र यादव, विजय कुमार, इंद्रदेव, राहुल, अनिल कुमार, गणेशी सिंह, कंवर पाल शामिल रहे। सांसद राघव लखनपाल का पत्र लेकर यात्रियों ने लखनऊ एवं देहरादून के लिए निरस्त गाड़ियों को चलवाने तथा ट्रेनों का समय से संचालन कराए जाने की मांग की। नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन ने लोको, पावर एवं टीआरडी में स्टाफ की कमी को पूरा करने, पदोन्नति, रीस्ट्रक्चरिंग करने, अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने, ट्रांसफर, वेतन फिक्सेशन एवं छुट्टी कम्यूट कराने, रेलवे अस्पताल में महिला चिकित्सक तैनात करने की मांग की। मांग करने वालों में परमजीत सिंह, विनीत हेंब्रोम, अवतार सिंह, फूल सिंह, दुष्यंतर, सुधीर, हेमंत कुमार, पंकज कुमार, विनोद कुमार, दया शंकर, राकेश, राजकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed