{"_id":"59c5598e4f1c1b25688b5f10","slug":"41506105742-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहे अग्रवाल समाज : सोमांश प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहे अग्रवाल समाज : सोमांश प्रकाश
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल सभा ने धूमधाम से मनाया महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
देवबंद (सहारनपुर)। अग्रवाल सभा के योगदान में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभा की ओर से अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मंगलौर चौकी स्थित बैंक्वट हाल में कार्यक्रम का उद्घाटन मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने किया। राजेश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण अधिवक्ता मनोज बंसल और धर्म ध्वज की स्थापना सुरेंद्र सिंघल द्वारा की गई। मुख्य अतिथि सोमांश प्रकाश ने कहा कि अग्रवाल समाज को एकजुट होकर एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे चक्र में 18 डंडे हैं, जो हमारे 18 गोत्र हैं। प्रदीप बंसल ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर 10 वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा उन बच्चों को भी अग्र नवरत्न एवार्ड देकर सम्मानित किया गया, जो देश विदेश में नौकरी कर नगर का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान दून वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी। अध्यक्षता आढ़ती प्रदीप बंसल और संचालन दीपक राज सिंघल व राजकुमार गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में श्याम कुमार अग्रवाल, राजकिशोर गुप्ता, अनिल कंसल, राजीव गर्ग, फगवेंद्र गोयल, पंकज अग्रवाल, विवेक तायल, नीरज गोयल, हरिकिशन सिंघल, अशोक गुप्ता, रितेश बंसल, अमित गोयल, विजेश कंसल, नीरज गोयल, देवीदयाल गर्ग, मनोज गर्ग, सुधीर गर्ग आदि मौजूद रहे।