फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वेस्ट यूपी में स्थापित हो हाईकोर्ट बैंच: संजय गर्ग

वेस्ट यूपी में स्थापित हो हाईकोर्ट बैंच: संजय गर्ग

Wed, 30 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में स्थापित हो हाईकोर्ट बैंच: संजय गर्ग
वेस्ट यूपी में स्थापित हो हाईकोर्ट बैंच: संजय गर्ग
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति को हाईकोर्ट में न्याय पाने के लिए 845 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। कई पड़ोसी राज्यों के उच्च न्यायालय इलाहाबाद की तुलना में सहारनपुर से नजदीक हैं। उन्होंने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की एक बैंच स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने यह मुददा नियम 51 के तहत विधानसभा में भी उठाया था।

मंगलवार को चकरौता रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में विधायक ने कहा कि यूपी आबादी के लिहाज से देश का सबसे बडा राज्य है। वेस्ट यूपी के निवासी और अधिवक्ता पिछले कई वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने के लिए आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गठित जसवंत सिंह आयोग ने भी वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने की संस्तुति की थी। इसके बावजूद आज तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। नगर विधायक ने कहा कि वे वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने की मांग को विधानसभा में नियम 51 के तहत उठा चुके हैं। आजम शाह, सुरेश त्यागी, आशीष वैश्य, हस्सान, राजीव अग्रवाल, नरेश गोयल, हैदर रउफ, रविश माहेश्वरी, श्रवण कुमार सिंघल, राशिद जमील, नलनीश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed