{"_id":"5995e8674f1c1b60228b461a","slug":"41502996583-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा भाव से कराया छड़ियों का श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा भाव से कराया छड़ियों का श्रृंगार
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्री गुग्घा म्हाड़ी सुधार सभा के पदाधिकारियों ने दीनानाथ बाजार स्थित पीर बाबा की समाधि पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी भक्तों ने छड़ियों का श्रृंगार कर पूजन किया।
श्री गुग्गा म्हाड़ी सुधार सभा के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में दीनानाथ बाजार में स्थित पीर बाबा की समाधि पर पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद सभी छड़ियों के भक्तों के यहां जाकर छड़ियों का श्रृंगार कराया। पंकज उपाध्याय ने बताया कि सभी छड़ियां नगर में भ्रमण करने लगेंगी। 31 अगस्त की शाम सभी छड़ियां गंगोह रोड स्थित बाबा श्री जाहरवीर की म्हाड़ी पर प्रस्थान करेंगी, जहां तीन दिन तक मेला लगेगा। मेले में अनेक प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि म्हाड़ी पर हो रहे अवैध कब्जों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान चौधरी ताराचंद शास्त्री, ओम प्रकाश सैनी, भगवत प्रसाद, गुलशन सागर, पवन सैनी, जितेंद्र, अनिल सैनी, रविकांत, विकास सैनी, अशोक नाथ, राजेंद्र टहलवा, शिव कुमार, कमल कश्यप, पिंटू, मनोज, बंटी व सौरभ मौजूद रहे।