{"_id":"59779cf84f1c1bd80f8b45b6","slug":"41501011192-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 करोड़ दबाए बैठी जिले की चीनी मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 करोड़ दबाए बैठी जिले की चीनी मिलें
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के 130 करोड़ दबाए बैठी जिले की चीनी मिलें
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार की तमाम कवायद हवा हवाई साबित हो रहीं है। प्रदेश सरकार के हर निर्देश को ठेंगा दिखा रही जिले की पांच में से चार चीनी मिलों ने अब तक पूरा गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। हद तो यह है कि जिले की सहकारी चीनी मिलों ने 15 मई के बाद से बकाया गन्ना मूल्य का नहीं चुकाया है। जिले के किसानों का चारों मिलों पर 130 करोड़ रुपये अभी बकाया है। इसके चलते किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
प्रदेश सरकार निजी क्षेत्र की चीनी मिलों से तो क्या सहकारी मिलों से भी बकाया भुगतान कराने में विफल रही हैं। 15 मई के बाद दोनों में से किसी भी शुगर मिल ने एक भी कौड़ी गन्ना मूल्य का पेमेंट नहीं किया है। इनमें नानौता पर 44.73 करोड़ रुपये और सरसावा पर 24.80 करोड़ रुपये बकाया हैं। निजी क्षेत्र की गांगनौली पर 59.59 करोड़ और शेरमऊ पर 71 लाख रुपये बकाया हैं। गांगनौली शुगर मिल चीनी बेचकर रोजाना बकाया भुगतान कर रही है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि बकाया भुगतान करने के लिए चीनी मिलों पर दबाव बनाया हुआ है। गांगनौली चीनी बेचकर लगभग रोज भुगतान कर रही है। उसके चीनी एवं शीरा स्टॉक की निगरानी के लिए समिति के सचिव की जिम्मेदारी लगाई गई है। सहकारी चीनी मिलों को भी जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।