फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घरों में सात दिन से पुराना पानी मिला तो भरना होगा जुर्माना

घरों में सात दिन से पुराना पानी मिला तो भरना होगा जुर्माना

Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
घरों में सात दिन से पुराना पानी मिला तो भरना होगा जुर्माना
घरों में सात दिन से पुराना पानी मिला तो भरना होगा जुर्माना
विज्ञापन


सहारनपुर। किसी के घर में सात दिन से पुराना पानी मिला तो उसकी खैर नहीं। उस पर न सिर्फ 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उस पर कार्रवाई भी की जा सकती है। डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारी घरों, कार्यालयों, संस्थानों में अचानक छापा मारकर चेकिंग करेंगे। मानसून शुरू होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग जलजनित बीमारियों को लेकर अलर्ट हो गया है। इसका कारण है कि सहारनपुर में प्रतिवर्ष डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से सैकड़ों मरीजों की जान जाती है और हजारों लोग इससे पीड़ित होते है। पिछले वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग बीमारी पर अंकुश लगाने के बजाय सिर्फ कागजी कार्रवाई करता आया है, लेकिन इस बार शासन के कड़े रुख को देखते हुए विभाग भी अलर्ट हो गया हैं। बीमारी पर अंकुश पाने के लिए विभाग ने विभिन्न योजनाएं बनायी हैं। निर्णय लिया गया कि किसी भी घर, ऑफिस, संस्थान आदि में पानी सात दिनों से पुराना रखा मिला तो वहां के संचालक को नोटिस दिया जाएगा। जिसमें उक्त पानी को सात दिनों की अवधि में खाली करने के निर्देश दिए जाएंगे। उसके बाद भी उक्त पानी को खाली नहीं किया जाता है तो 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं उस पर अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टीम के सदस्य क्षेत्र वार घर घर जाकर इसके प्रति जागरूक भी करेंगे।

--। अब सिलेबस में पढ़ेंगे डेंगू से रोकथाम के उपाय
- स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों पर अंकुश लगाने और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों का सहारा लेने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत सरकारी स्कूलों से की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की कार्यशाला बुलाकर उन्हें डेंगू आदि से बचाव के उपाय बताएगी। इसके बाद शिक्षक यह उपाय स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed