फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गांव के चौकीदार करेंगे मंदिरों, मस्जिदों और प्रतिमाओं की सुरक्षा

गांव के चौकीदार करेंगे मंदिरों, मस्जिदों और प्रतिमाओं की सुरक्षा

Wed, 07 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
गांव के चौकीदार करेंगे मंदिरों, मस्जिदों और प्रतिमाओं की सुरक्षा
सहारनपुर। एसएसपी बबलू कुमार ने गांव की पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए गांव के चौकीदार को गांव का पुलिस अधिकारी बना दिया है। उन्होंने गांव के मंदिरों, मस्जिदों, मूर्तियों एवं प्रतिमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी गांव चौकीदार को सौंप दी है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के सभी थाने पर संबंधित गांवों के चौकीदारों की बैठक की गई। बैठक को एसएसपी बबलू कुमार ने कंट्रोल रूम के माध्यम से जिम्मेदारी बताई और दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौकीदार गांव का पुलिस अधिकारी है। ग्राम में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों की सूचना हर हाल में चौकीदारों को थाना प्रभारियों को देनी होगी। जिस पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

थाने पर माह में समस्या दिवस रहते हैं, प्रत्येक समस्या दिवस पर थाना प्रभारी चौकीदारों की मीटिंग करेेंगे। गांव में सेकेंड हैंड जितनी भी गाड़ियों चार पहियों, दो पहिया चल रही है। उनका नम्बर, व्यक्ति का नाम, मोबाईल नंबर, जेल गए अपराधियों की सूचना चौकीदार रखेंगे। गांव में होने वाले प्रत्येक विवाद की सूचना पुलिस को देंगे। गलत कार्य करने वाले लोगों के बारे में बताएंगे तथा मूर्ति मंदिर, मस्जिद की सुरक्षा करेंगे। एसएसपी ने कहा कि चौकीदारों की वह स्वयं मुख्यालय पर भी शीघ्र बैठक करेंगे और अच्छे कार्य करने वाले चौकीदारों को पुरस्कृत भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने चौकीदारों को दिए निर्देश और बनाया गांव का पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed