फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   40 percent skipped polytechnic entrance exam in the district

जनपद में 40 फीसदी ने छोड़ी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Sun, 13 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
40 percent skipped polytechnic entrance exam in the district
सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को थर्मल स्क्रीन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में चार केंद्रों में हुई उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) में करीब 40 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन

तीन वर्ग में हुई परीक्षा के लिए नगर में चार केंद्र बनाए हैं। वर्ग-ए की परीक्षा पहली पाली में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक हुई। नौ बजे की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही केंद्र में पहुंचना शुरू हो गए। पहली पाली में राजकीय पॉलीटेक्निक दिल्ली रोड सहारनपुर, एसएएम इंटर कॉलेज घंटाघर, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज और गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी पार्क में परीक्षा हुई। पहली पाली के लिए 1533 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमेें से 888 ने परीक्षा दी, जबकि 645 गैरहाजिर रहे। वर्ग - ई1 (बायो ग्रुप) और वर्ग- ई 2 (मैथ ग्रुप) की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक हुई। इसके लिए राजकीय पॉलीटेक्निक दिल्ली रोड को केंद्र बनाया। वर्ग- ई 1 के लिए 240 और वर्र्ग- इ 2 के लिए 63 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। कुल 303 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 161 ने परीक्षा दी, जबकि 142 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिना मास्क नहीं मिला प्रवेश
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही हाथों को सैनिटाइज किया। मुंह पर मास्क अभ्यर्थियों के साथ ही स्टाफ के लिए भी अनिवार्य किया। कक्ष के भीतर सोशल डिस्टेसिंग के हिसाब से सीट प्लान किया।

सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को थर्मल स्क्रीन

सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को थर्मल स्क्रीन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed