फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   40 corona infected were found in the district, 162 patients were cured

जिले में 40 कोरोना संक्रमित मिले, 162 मरीज ठीक हुए

Tue, 01 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
40 corona infected were found in the district, 162 patients were cured
सहारनपुर में कोविड़ प्रोटोकोल का उल्लंघन, जहां रैलियों व शादी के लिये कम लोगो की इजाजत हैं कोविड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण तेजी के साथ कम हो रहा है। मंगलवार को एक ओर जहां 40 नए संक्रमित मिले, वहीं 162 मरीज ठीक भी हुए। तीसरी लहर में जिले में अभी तक कुल 5,899 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वर्तमान में 532 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मिले संक्रमितों में शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज, गिल कॉलोनी, घसौती, चंदेना कोली, नकुड़, नाहर माजरा, देवबंद, साढ़ौली, एयर फोर्स स्टेशन परिसर सरसावा, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, पंत विहार, न्यू अर्जुन नगर, लेबर कॉलोनी, उमरी कलां, न्यू भगत सिंह कॉलोनी, हिम्मतनगर, हसनपुर, उत्तम विहार कॉलोनी, रामचंद्रपुरी कॉलोनी, बेहट, नानौता, सहारनपुर शहर, रमानी चौक आदि जगहों के रहने वाले लोग शामिल हैं। बीते दस दिन से संक्रमण लगातार कम हुआ है। सबसे खास बात यह है कि संक्रमित होने वालों से अधिक संख्या ठीक होने वालों की है। यही वजह है कि एक्टिव मरीज लगातार घट रहे हैं। करीब पांच दिन पहले 28 जनवरी को एक्टिव मरीजों की संख्या 1101 थी, जो अब आधे से भी कम 532 रह गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले पांच दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या और कम होगी।
विज्ञापन

बीते दस दिन का आंकड़ा
तिथि----------मिले संक्रमित------एक्टिव मरीज
01 फरवरी----40-------------------532
31 जनवरी---57-------------------654
30 जनवरी---101------------------806
29 जनवरी---86-------------------921
28 जनवरी---152------------------1101
27 जनवरी---152------------------1364
26 जनवरी---192------------------1414
25 जनवरी---257------------------1495
24 जनवरी---257------------------1701
23 जनवरी---156------------------1798
तीसरी लहर में कोरोना जिस तेजी से बढ़ा था, अब उसी तेजी से कम हो रहा है, जो अच्छा संकेत है। लोगों को चाहिए कि वह कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। तभी कोरोना को हराया और भगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed