फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   40.06 percent candidates gave two shift exam

40.06 फीसदी अभ्यार्थियों ने दी दो पाली की परीक्षा

Sun, 24 Oct 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
40.06 percent candidates gave two shift exam
एसएएम इंटर कॉलेज में यूपीपीसीएस की परीक्षा के दौरान चेकिंग करते शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा - 2021 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षा - 2021 रविवार 29 केंद्रों में हुई। कुल 13631 अभ्यर्थियों में से 40.06 फीसदी अभ्यर्थियों ने दो पाली में परीक्षा दी, जबकि 59.94 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चली। इसमें सामान्य अध्ययन - प्रथम की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की कई केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज कराया। मास्क की अनिवार्यता रखी। पहली पाली में 13631 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5571 ने परीक्षा दी, जबकि 8060 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली। इसमें सामान्य अध्ययन - द्वितीय की परीक्षा हुई। यह परीक्षा में भी पूरी सावधानी और सतर्कता बरती गई। दूसरी पाली में 13631 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5460 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5460 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से पर्यवेक्षक, समन्वय पर्यवेक्षक, अतिरिक्त पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सहायक पर्यवेक्षक, निरीक्षक पर्यवेक्षक, परीक्षा सहायक एवं नोडल अधिकारी तैनात किए। परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी फोटो स्टेट की दुुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे। उधर, डीआईओएस रवि दत्त ने बताया परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। दोनों पाली में 40 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित हुए हैं।

एसएएम इंटर कॉलेज में यूपीपीसीएस की परीक्षा के दौरान चेकिंग करते पुलिस कर्मी

एसएएम इंटर कॉलेज में यूपीपीसीएस की परीक्षा के दौरान चेकिंग करते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

यूपीपीसीएस की परीक्षा के दौरान लिस्ट देखते अभियार्थी

यूपीपीसीएस की परीक्षा के दौरान लिस्ट देखते अभियार्थी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed