{"_id":"6a9484af2828104a5b0860ae","slug":"railway-board-rejects-30-km-long-tunnel-seeks-new-alignment-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-182734-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 30 किलोमीटर लंबी टनल को रेलवे बोर्ड ने किया खारिज, नया अलाइनमेंट मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 30 किलोमीटर लंबी टनल को रेलवे बोर्ड ने किया खारिज, नया अलाइनमेंट मांगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पिलखनी से देहरादून वाया मां शाकंभरी देवी 81 किलोमीटर लंबी बिछाई जानी है रेल लाइन
- पहले अलाइनमेंट शाकंभरी से देहरादून तक 30 किलोमीटर लंबे टनल को अधिक बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी से होते हुए पिलखनी-देहरादून रेल लाइन परियोजना के पहले अलाइनमेंट पर रेलवे बोर्ड ने आपत्ति जता दी है। बोर्ड ने माना कि मां शाकंभरी देवी से देहरादून के बीच टनल की लंबाई अधिक है। इसलिए टनल की लंबाई को कम करते हुए दूसरा अलाइनमेंट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
अभी सहारनपुर से देहरादून जाने के लिए वाया हरिद्वार होकर जाना पड़ता है। नई रेल लाइन बिछने से सहारनपुर-देहरादून के बीच 112 किलोमीटर की दूरी घटकर महज 81 किलोमीटर रह जाएगी, जबकि यह सफर डेढ़ घंटे में पूरा किया जा सकेगा। पहले चरण में सहारनपुर के पिलखनी से शाकंभरी देवी तक 40 किलोमीटर की रेल लाइन बिछाना प्रस्तावित है। दूसरे चरण में शाकंभरी देवी से देहरादून के हर्रावाला तक 41 किलोमीटर लंबी लाइन बिछेगी।
विज्ञापन
यह रेलमार्ग शिवालिक की पहाड़ियों के बीच से गुजरेगा। पिलखनी से देहरादून वाया मां शाकंभरी देवी रेल लाइन के सर्वे के लिए 2.3 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हुआ था। परियोजना की डीपीआर भी तैयार हो गई थी। रेलवे के निर्माण विभाग की इंजीनियरिंग टीम ने अलाइनमेंट भी तैयार किया था कि रेल लाइन पिलखनी से देहरादून वाया मां शाकंभरी के बीच कहां-कहां से निकलेगी। रेल लाइन का प्रस्तावित अलाइनमेंट बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया था।
विज्ञापन
बोर्ड ने पिलखनी से मां शाकंभरी देवी तक की रेल लाइन के अलाइनमेंट को ठीक बताया, जबकि मां शाकंभरी देवी से देहरादून के बीच 30 किलोमीटर की टनल पर आपत्ति जताई है। रेलवे बोर्ड ने माना कि टनल की लंबाई ज्यादा है। पूरा पहाड़ी क्षेत्र है। इसलिए ऐसा रास्ता निकाला जाए, जिससे टनल की लंबाई कम हो। यही वजह है कि बोर्ड ने इंजीनियरिंग टीम से दूसरा अलाइनमेंट मांगा है।
सर्वे टीम हाइड्रोलिक कैलकुलेशन पूरा कर चुकी है। उधर, जिन स्थानों पर रेल लाइन बिछाई जानी है, वहां मृदा परीक्षण का कार्य भी पूरा हो चुका है। मैदान व शिवालिक की पहाड़ियों से लिए गए मिट्टी के सैंपल में किसी प्रकार का कोई अवरोध होने की बात सामने नहीं आई है।
पिलखनी, चिलकाना स्टेशन, बीबीपुर डंडौली हाल्ट, बेहट स्टेशन, मां शाकंभरी देवी स्टेशन और उत्तराखंड सीमा क्षेत्र में नयागांव, सुभाष नगर स्टेशन व हर्रावाला।
पिलखनी से देहरादून वाया मां शाकंभरी देवी रेल लाइन परियोजना में काफी काम हो चुका है। रेल लाइन का पहला अलाइनमेंट बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा गया, जिसमें टनल की लंबाई कम करने को कहा गया है। दूसरा अलाइनमेंट मांगा गया है, जिसे जल्द तैयार कर भेजा जाएगा। - राजेंद्र कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर, अंबाला कंट्रक्शन यूनिट