{"_id":"603696548ebc3ee91116d252","slug":"3802-people-will-be-vaccinated-in-21-centers-of-the-district-today-saharanpur-news-mrt526891779","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 21 केंद्रों पर 3802 लोगों को आज लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 21 केंद्रों पर 3802 लोगों को आज लगेंगे टीके
विज्ञापन
3202 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा तथा छूटे 600 कर्मचारियों को लगेगा पहला टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद के 21 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। कुल 3802 लोगों को टीके लगाए जाने हैं। इनमें 3202 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा टीका लगाया जाएगा, जबकि प्रथम पंक्ति के ऐसे 600 कर्मियों को पहला टीका लगेगा, जो 11, 12, 18 और 22 फरवरी को टीका लगवाने से रह गए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि 25 फरवरी के टीकाकरण के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 46 बूथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे टीके के लिए 18 केंद्र और 42 बूथ रहेंगे, जबकि पहले टीके के लिए तीन केंद्र और चार बूथ रहेंगे।
स्वास्थ्यकर्मियों को यहां लगेगा दूसरा टीका
स्वास्थ्यकर्मियों दूसरा टीका लगाने के लिए सीएचसी गंगोह, मुजफ्फराबाद, पुंवारका, रामपुर मनिहारान, सरसावा, देवबंद, नांगल, नकुड़, नानौता, सुनहेटी खडखड़ी, बेहट के अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज जिला महिला अस्पताल, एसबीडी जिला अस्पताल, नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, केयर हॉस्पिटल, तारावती हॉस्पिटल, स्वास्थ्य केंद्र हलालपुर, अमन विहार, अशोक विहार में टीके लगाए जाएंगे।
छूटे कर्मियों को यहां लगेगा पहला टीका
प्रथम पंक्ति के कर्मियों जैसे पुलिस, होमगार्ड, नगर निकायों के कर्मचारी आदि को पहला टीका लगाने के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, केयर हॉस्पिटल और पुलिस लाइन शामिल है।
विज्ञापन
छूटे लोग भी लगवा सकते हैं टीका
सहारनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि ऐसे लोग, जिनका नाम पोर्टल पर है, मगर कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण के लिए मोबाइल पर मैसेज नहीं मिला है। ऐसे लोग भी 25 फरवरी के टीकाकरण में किसी भी केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।
एक कोरोना संक्रमित मिला
सहारनपुर। जनपद में बुधवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10549 हो गई है। उधर, दो लोग बुधवार को ठीक भी हुए। जनपद में इस समय कोरोना के 16 एक्टिव मरीज हैं।