फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   38 new sub-stations will be built in the division, power crisis will be solved

Saharanpur News: मंडल में बनेंगे 38 नए उपकेंद्र, बिजली संकट होगा दूर

Thu, 19 Oct 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
38 new sub-stations will be built in the division, power crisis will be solved
सहारनपुर। हर साल बिजली की बढ़ती डिमांड को देखते हुए विद्युत निगम ने इस समस्या से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विद्युत निगम मंडल में 38 नए उपकेंद्र बनाएगा, साथ ही 137 की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे ओवरलोडिंग कम होगी और फाल्ट व ट्रिपिंग की समस्या पर लगाम लगेगी। इसके लिए रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम (आरडीएसएस) के तहत करीब 1864 करोड़ रुपये से बिजली आपूर्ति व्यवस्था का आधारभूत ढांचा बदलेगा।
विज्ञापन

बिजली सुधार के लिए शासन से लेकर स्थानीय स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी फाल्ट, ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग की समस्या कम नहीं हो रही है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में 352 बिजली उपकेंद्र हैं। इन उपकेंद्रों के जरिए करीब 14 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की जाती है। सबसे ज्यादा उपकेंद्र और उपभोक्ता सहारनपुर में हैं। अब आरडीएसएस के तहत बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। विद्युत निगम ने मंडल में 38 नए उपकेंद्र को बनाने की जरूरत जताई है। इसके साथ ही 137 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यह वह इलाके होंगे, जहां आबादी तेजी से बढ़ चुकी है और लोड लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इनके अलावा नए ट्रांसफार्मर, नई लाइन बिछेगी। बांस बल्लियों पर दौड़ रही लाइनों को हटाकर खंभे लगाए जाएंगे। अंडरग्राउंड केबल बिछाकर बिजली आपूर्ति होगी। अभी तक जहां पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ, वहां 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा, ताकि ओवरलोड की समस्या को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में बिजली सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरडीएसएस के तहत बिजली सुधार में विभिन्न काम होेंगे। 38 उपकेंद्र बनाने के साथ ही 137 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ेगी। इससे ओवरलोडिंग की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।

- एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed