फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3.77 lakh voters were not found in the 2003 voter list.

Saharanpur News: 3.77 लाख मतदाताओं का नहीं मिला 2003 की सूची में ब्योरा

Wed, 10 Dec 2025 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
3.77 lakh voters were not found in the 2003 voter list.
सहारनपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में 26.42 लाख वोटर हैं। 21.82 लाख के गणना फार्म डिजिटाइज हो चुके हैं। 2003 की सूची से अभी तक 3.77 लाख मतदाता मैप नहीं हो सके हैं। ऐसे में उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में बीएलओ गणना प्रपत्रों को भरवाकर डिजिटाइज किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक जिले के 3,77,055 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। ऐसे में इन वोटरों को मत डालने के अधिकार को हासिल करने के लिए दस्तावेज जमा कराने होंगे। ये वो मतदाता हैं, जिन्होंने गणना प्रपत्र में 2003 का ब्योरा नहीं भरा है। इन सभी मतदाताओं को स्वयं के साथ अभिभावकों के प्रमाणपत्र भी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे, जिनके दस्तावेज वैध होंगे। उन्हें फिर से नए सिरे से मैप किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 26.42 लाख मतदाताओं में से 13.9 फीसदी मतदाता मृतक, स्थानांतरित मिले हैं। इनकी संख्या भी करीब 3.69 लाख है। इसके अलावा 1.93 फीसदी करीब 50,952 मतदाता ऐसे हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। 8.21 लाख मतदाताओं ऐसे हैं, जिनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता की सूची में हैं, साथ ही 9.83 लाख ऐसे मतदाता है, जिन्होंने अपने माता-पिता की जानकारी गणना पत्र में दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed