फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   37491 young voters of the district will vote for the first time

जनपद के 37491 युवा मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
37491 young voters of the district will vote for the first time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद के 37491 युवा पहली बार मतदान करेंगे। इसमें सर्वाधिक युवा मतदाता बेहट विधानसभा क्षेत्र और सबसे कम युवा वोटर रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर हैं। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह है।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के युवाओं के वोट बने हैं। ये सभी मतदाता पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने वोट का प्रयोग करेंगे। युवा वोटरों का रुझान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगा। युवा मतदाताओं में न सिर्फ पहली बार मतदान करने को लेकर उत्साह है, बल्कि उनका रुख किसी भी प्रत्याशी के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

हालांकि जनपद में 20 से 29 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 6,54,851 और 30 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 6,59,880 है। इसके अलावा 40 से 49 आयु के वोटरों की संख्या 4,86,923 है। जनपद में 3,82,453 वोटर 50 से 59 आयु वर्ग के, 2,17,453 मतदाता 60 से 69 आयु वर्ग के और 70 से 79 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 1,00,254 है। इसके अलावा 32,660 वोटर 80 से 89 आयु वर्ग, 90 से 99 वर्ष आयु वर्ग के जिले में 7,216 वोटर हैं। जबकि सौ वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मतदाताओं की संख्या 730 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
-- वर्जन --
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 वर्ष से उससे अधिक आयु के 37,461 युवाओं के वोट बने हैं। ये युवा मतदाता पहली बार अपने वोट का प्रयोग करेंगे।-- आलोक शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
-----------
--- पहली बार मतदान करने वाले युवा ---
विधानसभा क्षेत्र ----- 18-19 वर्ष के मतदाता
बेहट --------------------- 6319
नकुड -------------------- 5139
सहारनपुर नगर --------- 5999
सहारनपुर देहात --------- 5554
देवबंद ------------------- 4598
रामपुर मनिहारान ------- 4851
गंगोह -------------------- 5031
योग -------------------- 37491
----------
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकडों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed