{"_id":"69026f24984c1152e90dc5b1","slug":"365-lakh-rupees-embezzled-from-the-institute-two-booked-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-161852-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इंस्टीट्यूट में 3.65 लाख रुपये की हेराफेरी, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इंस्टीट्यूट में 3.65 लाख रुपये की हेराफेरी, दो पर केस दर्ज
Thu, 30 Oct 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोचिंग संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की सहारनपुर शाखा में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। शाखा प्रमुख ने दो कर्मचारियों पर छात्रों की फीस व्यक्तिगत खाते में लेकर 3.65 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने दोनों कर्मचारियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
सहारनपुर शाखा के प्रमुख दीपक गुप्ता ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कर्मचारी मनीष कुमार तिवारी और शुभम पांडेय ने कंपनी के धन का गबन किया है। उन्होंने बताया कि मनीष तिवारी सहारनपुर शाखा में प्रवेश अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। फरवरी 2025 में पता चला कि उन्होंने और उनके सहयोगी ने कुछ छात्रों से फीस नकद और अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में लेकर कंपनी के खाते में जमा नहीं की।
इसके साथ ही इस राशि को ईआरपी सिस्टम (बुक ऑफ अकाउंट्स) में दर्ज भी नहीं किया गया। इस तरह दोनों ने कंपनी के कुल 3.65 लाख रुपये का गबन कर अपने निजी उपयोग में ले लिया। शिकायत में यह भी कहा गया कि और भी वित्तीय अनियमितताएं सामने आ सकती हैं, जिसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। शाखा प्रमुख ने बताया कि इस संबंध में 24 मार्च 2025 को थाना सदर बाजार में शिकायत की गई थी। इसके बाद कई बार जानकारी मांग गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मनीष तिवारी व शुभम पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।