फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   350 homegaurd

दिल्ली चुनाव के लिए जिले से 350 होमगार्ड रवाना

Wed, 05 Feb 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
350 homegaurd
दिल्ली चुनाव के लिए जिले से 350 होमगार्ड रवाना
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली में होने वाले चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए जिले के होमगार्ड जवान भी भेजे गए हैं। बुधवार को गांधी पार्क में आठ बसों से 350 होमगार्डोँ को भेजा गया है। यहां 40 से 50 होमगार्डों के ग्रुप और ग्रुप लीडर बनाकर उन्हें ड्यूटी का रोस्टर चार्ट दिया गया।

जिला कमांडेंट होम गार्ड्स तेज प्रकाश ने बताया कि प्रदेश स्तर पर दिल्ली चुनाव के लिए 10 हजार होमगार्ड जवान मांगे गए थे। इनमें से ही जिले से 350 होमगार्डों को अब दिल्ली के लिए भेजा जा रहा है। यहां के होमगार्डों की ड्यूटी फिलहाल बसंत कुंज क्षेत्र के लिए प्रस्तावित है। बाकी वहां जाने के बाद ही उन्हें पूरी तरह ड्यूटी चार्ज दिया जाएगा। उन्होंने होमगार्डों को चेताया कि दिल्ली चुनाव में उनकी जहां भी ड्यूटी निर्धारित हो, उसे पूरी संजीदगी से निभाया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि ये होमगार्ड अब 10 फरवरी तक वापस जनपद में लौटेंगे। बता दें कि कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही होमगार्ड शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था में भी सहयोग करते हैं। इसलिए इन होमगार्ड के दिल्ली जाने के बाद जरूरत वाले स्थलों पर इनकी जगह पीआरडी के जवानों या जरूरत पड़ने पर एनसीसी कैडेट की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed