{"_id":"6922132455f65d0b34064fce","slug":"349-schools-applied-to-become-centers-for-up-board-examination-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-163478-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनने को 349 विद्यालयों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनने को 349 विद्यालयों ने किया आवेदन
Sun, 23 Nov 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से होंगी। इनके लिए परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जनपद में परीक्षा केंद्र बनने के लिए सभी 349 विद्यालयों द्वारा आवेदन किया गया है। विद्यालयों के द्वारा दी गई सूचनाओं का अधिकारी भौतिक सत्यापन कर रहे हैं, जो 24 नवंबर तक चलेगा।
जनपद में इस बार दसवीं और 12वीं के 66,732 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें दसवीं के कुल 35,795 विद्यार्थी हैं, जिनमें 17,809 बालक और 17,986 बालिकाएं शामिल हैं। इसी प्रकार 12वीं के कुल 30,937 विद्यार्थियों में 15,235 बालक और 15,702 बालिकाएं हैं। बीते वर्ष दोनों कक्षाओं में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 72,573 थी। बीते साल की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की 5,841 कम है। ऐसे में बीते वर्ष की तुलना में इस बार केंद्र भी कम बनाए जाने की संभावना है। केंद्र बनने के इच्छुक विद्यालयों से सूचनाएं मांगी गई थी। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभी 349 विद्यालयाें के प्रधानाचार्यों या प्रबंधकों की ओर से केंद्र बनाने की इच्छा जताई गई है।
-- -- --
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में केंद्र बनाने के लिए सभी 349 विद्यालयों द्वारा आवेदन किया गया है। सभी विद्यालयों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन तरीके से प्रयागराज से ही होगा।
विज्ञापन
- डॉ. अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक