{"_id":"628928b51d1ed473e06af233","slug":"330-school-buses-running-without-fitness-saharanpur-news-mrt589518173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फिटनेस चल रही 330 स्कूल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फिटनेस चल रही 330 स्कूल बसें
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग के अभियान के बावजूद अभी भी जिले में 330 स्कूल बसें बिना फिटनेट के चल रही हैं। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से इन बसों के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें एक सप्ताह में फिटनेस नहीं कराए जाने पर बसों के पंजीयन निलंबित करने की चेतावनी दी गई है।
अनफिट स्कूल बसों से कई जिलों में हादसों हो चुके हैं, जिसमें स्कूली बच्चों की जान भी जा चुकी है। शासन ने स्कूलों के वाहनों की जांच कर अभियान चलाने के आदेश दिए। जनपद में भी संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान चला कर मानक पूरे नहीं होने पर एक सौ से अधिक स्कूल वाहनों का चालान और सीज करने की कार्रवाई की। इसके बावजूद भी जिले में 330 स्कूल बसें अभी भी बिना फिटनेस के चल रही हैं। उप संभागीय परिवहन विभाग में जनपद में 974 स्कूल बसों का पंजीयन है, जिनमें से अभी तक 644 स्कूल बसों का ही फिटनेस प्रमाणपत्र जारी हुआ है, बाकी 330 अनफिट ही चल रही है।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि 330 अनफिट स्कूल बसों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए है। यदि एक सप्ताह में उन्होंने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई तो पंजीयन निलंबन और निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।