{"_id":"5c952285bdec2213f932f0fc","slug":"31553277573-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। होली पर हुईं दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। स्कूटर से यमुना नगर जा रहे एक युवक को ट्रैक्टर ट्राली चालक ने टक्कर मार दी, जबकि दूसरे युवक को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार कर चला गया। मृतकों में एक युवक की शनाख्त नहीं हो सकी।
सरसावा रेलवे स्टेशन के निकट ग्राम पहलवानपुर निवासी पिंटू पुत्र राजपाल बृहस्पतिवार दोपहर लगभग ढाई बजे अपने भाई मनीष के साथ स्कूटर से यमुनानगर जा रहा था। जब वह ग्राम जलालपुरा के निकट पहुंचे तभी सामने से आए ट्रैक्टर ट्राली चालक ने स्कूटर में टक्कर मार दी। जिससे पिंटू की मौत हो गई, जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पिंटू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पिंटू के भाई गोविंद ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरी घटना बुधवार रात लगभग दो बजे हुई। एक युवक गुरुदयाल बाग के निकट अंबाला रोड पर काफी देर से अपने सिर पर शराब की बोतल रखकर नशे में धुत होकर नाच रहा था। रात में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।