{"_id":"5c8fddb7bdec2213e30544d6","slug":"31552932279-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लंघन होने पर तत्काल कार्रवाई हो: वीएम महीधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लंघन होने पर तत्काल कार्रवाई हो: वीएम महीधर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। व्यय प्रेक्षक आईएएस वीएम महीधर ने सोमवार को व्यय अनुवीक्षण टीम के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि स्टेटिक सर्विलांस टीम, उडन दस्ता, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर सूचना भेजेंगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध रूप से नकदी के लेन देन, शराब का वितरण या अन्य कोई संदेहास्पद वस्तुओं पर उड़नदस्ते कडी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि स्टेटिक सर्विलांस टीम (स्थायी निगरानी टीम) की तैनाती थानावार लगाई गई है। वीडियो निगरानी टीम संवेदनशील आयोजनों और बडी सार्वजनिक रैलियों की वीडियोग्रॉफी कराएंगी।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने व्यय अनुवीक्षण टीम के सदस्यों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लीड बैंक मेनेजर दस लाख से उपर के लेनदेन को लेकर सभी बैंकों पर नजर रखें। उन्होंने जनपद के सभी बैंकों से रिपोर्ट प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और व्यय अनुवीक्षण टीम के नोडल अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि किसी के पास पचास हजार से अधिक कैश पाए जाने पर गहरी छानबीन की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, एलडीएम राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
व्यय प्रेक्षक दे सकते हैं सूचना
लोकसभा चुुनाव के लिए व्यय प्रेक्षक वीएम महीधर आ गए हैं। कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर उनको सूचना दे सकता है। व्यय प्रेक्षक वीएम महीधर का सीयूजी नंबर 9456283499 है। इसी नंबर पर व्हाट्सएप भी हैं।