फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पार्किंग के लिए नगर निगम को नहीं मिले ठेकेदार

पार्किंग के लिए नगर निगम को नहीं मिले ठेकेदार

Sun, 24 Feb 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग के लिए नगर निगम को नहीं मिले ठेकेदार
पार्किंग के लिए नगर निगम को नहीं मिले ठेकेदार
विज्ञापन

सहारनपुर। दो करोड़ रुपये से अधिक के पार्किंग और अन्य ठेकों के लिए नगर निगम को ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। इच्छुक ठेकेदारों से 18 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे। मगर ज्यादातर ठेकों में एक भी आवेदन नहीं मिला। ऐसे में नगर निगम को पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ी है। अब 27 फरवरी को दोबारा ई टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

शहर में चलने वाले दुपहिया वाहन, चौपहिया वाहन, टैक्सी और अन्य वाहनों पार्किंग तथा मृत पशु और पशु मंडी के कुल 12 जगहों के ठेके छोड़े जाने की प्रक्रिया कुछ ही दिन पहले शुरू की गई थी। इच्छुक ठेकेदारों से 18 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे। मगर पार्किंग के ज्यादातर ठेकों के लिए एक भी व्यक्ति ने आवेदन नहीं किया। केवल मृत पशु और पशु मंडी के लिए आवेदन मिले। पशु मंडी के लिए चार आवेदन आए थे। इनके कागज पूरे नहीं होने की वजह से उन्हें भी निरस्त कर दिया गया। नगर निगम ने ठेकों की प्रक्रिया दोबारा शुरू की है। इच्छुक लोगों ने 26 फरवरी तक आनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके बाद 27 फरवरी को ई-टेंडरिंग होगी। कुछ ठेकेदारों का कहना है कि पहले के मुकाबलों के ठेके अधिक महंगे होने के कारण टेंडरिंग की प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed