फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जलसे में आठ तलबा की दस्तारबंदी हुई

जलसे में आठ तलबा की दस्तारबंदी हुई

Wed, 20 Feb 2019 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
जलसे में आठ तलबा की दस्तारबंदी हुई
जलसे में आठ तलबा की दस्तारबंदी हुई
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। सोमवार रात जामिया इस्लामिया असअदुल उलूम मैनपुरा में जलसे का आयोजन किया गया जिसमें 8 तालिबे इल्मों की दस्तारबंदी की गई। इस मौके पर उलमाओं ने कुरान-ए-पाक की फजीलत बयान किया।

गांव मैनपुरा स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया असअदुल उलूम में सोमवार रात जलसे का आयोजन किया। जलसे की सदारत कर रहे इंग्लैंड से आये मुख्य अतिथि मुफ्ती शौकत ने कुरान मजीद की फजीलत बयान करते हुए कुरान पाक के बताए हुए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को दीन के साथ दुनियावी तालीम हासिल करने की बात कही। जलसे में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी कुरआन पाक की फजीलत बयान करते हुए कहा कि इस्लाम कभी किसी पर जुल्म करने की इजाजत नही देता। हाल ही में हुए सेना के जवानों पर हमले पर कुछ लोग इस्लाम को दहशतगर्दी के नाम पर बदनाम कर रहे हैं। कहा कि जो नाहक किसी पर जुल्म करें वह मुसलमान हो ही नही सकता। जलसे में 8 हाफिज ए कुरान तलबा की दस्तारबंदी की गई। फुलत से आए मौलाना कलीम सिद्दीकी, इंग्लैंड से आये मुफ्ती शौकत, गंगोह से मौलाना सलमान, यमुनानगर से मौलाना अलीहसन मजाहिरी, नलहेड़ा से सूफी मुईनुद्दीन, सहारनपुर मजहीरुल उलूम से मुफ्ती जावेद, टिड़ोली से मौलाना आमिर ने संयुक्त रूप से हाफिज-ए-कुरआन बने छात्रों को दस्तार बांध कर उनकी हौसला अफजाई की। बच्चों को नकद इनाम ओर शील्ड भी दी गई। निजामत मुफ्ती जावेद मजाहिरी ने की। मदरसे के मोहतमिम मौलाना इमरान मजाहिरी ने मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। मौलाना कलीम सिद्दीकी की दुआ पर जलसा संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed