फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दारुल उलूम से दिलाया था आतंकवाद के खिलाफ फतवा

दारुल उलूम से दिलाया था आतंकवाद के खिलाफ फतवा

Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम से दिलाया था आतंकवाद के खिलाफ फतवा
सहारनपुर। जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव रहते हुए मौलाना महमूद मदनी ने कई ऐसे प्रयास किए, जिनसे उनकी सराहना हुई। दारुल उलूम देवबंद से आतंकवाद के खिलाफ फतवा लेना और स्काउट गाइड की तरह जमीयत से जुड़े युवाओं और मुस्लिमों को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण शुरू कराना भी काफी सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन

यही वजह है कि मौलाना महमूद मदनी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद तमाम पुराने कार्य भी लोगों को याद आ रहे हैं। पूर्व में जब देश में आतंकी हमलों की घटनाएं बढ़ गई थीं तथा आतंकी हमलों को लेकर मुस्लिम समुदाय के जुड़े लोगों के नाम सामने आने पर बड़ा विवाद बना था। तब 2008-09 में मौलाना महमूद मदनी ने आतंकवाद के खिलाफ दारुल उलूम से फतवा लिया था। इतना ही नहीं आतंकवाद के खिलाफ उन्होंने बड़ी मुहिम चलाते हुए देशभर के 40 शहरों में आतंकवाद विरोधी सम्मेलन कराए थे, जिसमें देवबंद में हुआ सम्मेलन सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

इसके अलावा मौलाना महमूद मदनी ने जमीयत से जुड़े युवाओं और मुस्लिमों को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराई थी। स्काउट गाइड की तरह कार्यक्रम कराए गए थे। इसको लेकर भी खूब चर्चाएं हुई थीं, क्योंकि जिस तरह से आरएसएस की शाखाओं में युवाओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण दिया जाता है, मौलाना महमूद मदनी का कदम भी वैसा ही माना गया था। वहीं, गैर राजनीतिक संगठन जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ ही मौलाना महमूद मदनी ने राजनीतिक रूप से भी जुड़ाव रखा। क्योंकि वह पूर्व में रालोद प्रत्याशी के तौर पर राज्यसभा सदस्य भी चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed