फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राजस्थान, छतीगढ़ व एमपी में भाजपा को मिले बराबर मत : त्यागी

राजस्थान, छतीगढ़ व एमपी में भाजपा को मिले बराबर मत : त्यागी

Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान, छतीगढ़ व एमपी में भाजपा को मिले बराबर मत : त्यागी
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एंटी इंकमबेंसी का सामना करते हुए बराबर मत प्रतिशत प्राप्त किए है। इसलिए अब कार्यकर्ताओं को अपना पूरा फोकस 2019 के लोकसभा चुनाव पर लगाना होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोहाना टोल प्लाजा पर अभिनंदन समारोह में अश्वनी त्यागी ने कहा कि चुनाव में मतदाताओं द्वारा नोटा का इस्तेमाल किए जाने पर भाजपा भविष्य में उम्मीदवार के चयन में अधिक ध्यान देने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि समूचा विपक्ष एकजुट होकर मतदाताओं को भ्रमित करने के बाद जोड़तोड़ की सरकार बना पाया है। नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास व सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार शत प्रतिशत सफल रही है। आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। महामंत्री अरुण गुप्ता ने अश्वनी त्यागी को नगर मंडल की रिपोर्ट सौंपी। इस मौके पर अभिषेक त्यागी, ईशान गौड़, रोहित त्यागी, शक्ति सिंह, आदित्य राणा, अभिषेक मित्तल, दीपक त्यागी, डा. सुखपाल सिंह, शिवकुमार राणा, श्याम चौहान, मो. अनवर, अजय बिरला, अरुण प्रजापति, अविनाश वाल्मीकि, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed