फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिलान्यास के तीन माह बाद भी शुरू नहीं हो सका दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर काम

शिलान्यास के तीन माह बाद भी शुरू नहीं हो सका दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर काम

Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
शिलान्यास के तीन माह बाद भी शुरू नहीं हो सका दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर काम
सहारनपुर। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के चार लेन का निर्माण के लिए जोर शोर से शिलान्यास किया गया। शिलान्यास भी स्वयं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। शिलान्यास हुए तीन माह पूरे होने को आए, लेकिन सहारनपुर में हाईवे के फोरलेन का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। यहां तक कि अभी तक टेंडर भी नहीं छोड़े जा सके हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के फोरलेन निर्माण का शिलान्यास करने के लिए सितंबर में सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे थे। उनके शिलान्यास करने के बाद लोगों को लगा कि दस साल से लटका दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण अब जल्दी हो जाएगा। उस समय आश्वासन दे दिया गया था कि शिलान्यास हो गया है अब निर्माण जल्दी शुरू करा दिया जाएगा। यही नहीं इस हाईवे को मां शाकंभरी मंदिर तक किए जाने की भी घोषणा नितिन गडकरी ने कर दी थी, लेकिन शिलान्यास होने के बाद न तो कोई अधिकारी इस हाईवे को देखने पहुंचा और न ही किसी निर्माण कंपनी ने निर्माण ही शुरू किया। एनएचएआई सूत्रों के मुताबिक अभी तक इसके निर्माण कार्य के लिए टेंडर तक नहीं छोड़ा जा सका है, जबकि 18 माह में इसको पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। ऐसे में दिल्ली सहारनपुर हाईवे के फोरलेन बनने का रास्ता अभी दूर ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

कहीं फिर लटक न जाए हाईवे निर्माण
टेंडर न हो पाने के चलते हाल में इसका कार्य शुरू होना संभव नहीं है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं फिर से इसका कार्य न लटक जाए। क्योंकि लोकसभा चुनाव तीन चार माह बाद ही होने की संभावना है। ऐसे में आचार संहिता लग गई और कार्य शुरू नहीं हो पाया तो कम से कम छह माह के लिए कार्य लटकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- शामली से सहारनपुर तक 779.39 करोड़ से होना है निर्माण
शामली से सहारनपुर तक 62.779 किमी के फोर लेन का निर्माण 779.39 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। इस दूरी में छह पुल, 88 पुलिया, 32 बस स्टॉप, तीन रेल ओवरब्रिज, एक टोल प्लाजा, 3.35 किमी की सर्विस रोड तथा छोटे-छोटे 75 चौराहे भी बनाए जाएंगे।
-- हाईवे पर 2020 तक फर्राटा भरेंगे वाहन
भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है कि प्रथम चरण का कार्य बागपत से शुरू हो चुका है। अब दूसरे चरण का कार्य शुरू होना है। अगले माह ही कार्य शुरू हो जाएगा। 2020 तक फोरलेन हाईवे पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। पूर्व की सरकारों इस हाइवे के नाम पर सिर्फ राजनीति की है। पूर्व की सपा सरकार में हुआ घोटाला भी किसी से छिपा नहीं है। विपक्ष भाजपा सरकारों के बेहतरीन काम से पूरी तरह बौखलाया हुआ है। यह हाईवे दिल्ली से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक जाएगा। इसके लिए भाजपा सरकारें प्रतिबद्ध हैं।
बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी का कहना है कि हाईवे का शिलान्यास करना सिर्फ चुनावी स्टंट है। भाजपा सरकारों के कार्यकाल में देश और प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। भाजपा जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी।
सपा के नगर विधायक संजय गर्ग का कहना है कि जुमलेबाजी के अलावा भाजपा के पास कोई काम नहीं है। शिलान्यास कर भाजपा चुनावी लाभ लेना चाहती है। इतना ही नहीं, मां शाकंभरी देवी मंदिर तक हाईवे बनाए जाने की घोषणा कर दी गई, लेकिन धरातल पर इसके लिए कोई काम नहीं हुआ। भाजपा ने अब तक जो भी वायदे किए, वह आज तक पूरी नहीं हुए हैं।

-- अगले माह टेंडर होने की उम्मीद
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक एसके मिश्रा का कहना है कि हाईवे के फोरलेन के निर्माण के लिए अभी टेंडर नहीं हो सके हैं। अगले माह में टेंडर होने की उम्मीद है। टेंडर होने के बाद चयनित निर्माण कंपनी को शीघ्र काम शुरू करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed