फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए

विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए

Thu, 29 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए
विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए
विज्ञापन

सहारनपुर। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों का दैनिक जीवन में उपयोग दिखाते हुए मॉडल का प्रदर्शन किया। जिले भर के 79 स्कूलों के बच्चों ने प्रदर्शनी में भाग लिया।
बृहस्पतिवार को स्कूल शिक्षा और साक्षर विभाग मानव संसाधन विकास मंत्रालय की गाइड लाइन पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी एसके दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर अरुण कुमार दुबे, रविदत्त, बीएसए रामेंद्र कुमार सिंह, अजय श्रीवास्तव, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर अजय श्रीवास्तव, समिति सचिव डाक्टर संजय जैन, प्रधानाचार्य सियाराम, कुलभूषण कुमार जैन, मंजू जैन और उप प्रधानाचार्या कंचन सेठी ने प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा प्रदर्शित मॉडल की सराहना की। प्रदर्शनी तीन स्तरों पर की गई, जिसमें विद्यालय स्तर, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर। विज्ञान प्रदर्शनी में 79 विद्यालयों के 154 मॉडल का प्रदर्शन हुआ। पर्यावरण परिवर्तन, जैव विविधता, मानव जीवन में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना, संचार परिवहन, प्रौद्योगिकी, भौतिक विज्ञान आदि विषयों पर आधारित मॉडल रहे। प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल में डाक्टर केबीएस राव, डाक्टर कपिल वत्स, डाक्टर एके गुप्ता, डाक्टर पूनम त्यागी, डाक्टर पीके शर्मा, संजय गुप्ता, शिल्पी चावला, सविता गुप्ता और संयम सैनी रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में जूनियर और सीनियर वर्ग से सर्वश्रेष्ठ मॉडल को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया। प्रथम स्थान पर गुरु नानक इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा बनाया गया मॉडल सुनहरा कल रहा, जबकि द्वितीय स्थान पर श्री दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के बच्चों का मॉडल क्रशर और तीसरे स्थान पर श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा बनाया गया इलेक्ट्रानिक ट्रांसमीटर का मॉडल रहा। इनके अलावा एल्पाइन पब्लिक स्कूल, बनारसी दास इंटर कॉलेज, गवर्नमेंट हाईस्कूल चांदपुर, बीएस इंटर कॉलेज, बिल क्लिंटन स्कूल, स्प्रिंग बेल्स इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल सढौली के बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल को भी खूब सराहना मिली। कार्यक्रम का सफल संचालन डाक्टर संजय जैन और सोनल अरोड़ा ने किया। विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी मंजू जैन ने आयोजन को बच्चों की मौलिक अभिव्यक्ति में सहायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed