{"_id":"5bf5a534bdec2269c41f5d30","slug":"31542825268-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी से है प्यार तो धूम्रपान का करें बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी से है प्यार तो धूम्रपान का करें बहिष्कार
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर (सहारनपुर)। वर्ल्ड सीओपीडी-डे पर संयुक्त व्यापार संघ की ओर से दालमंडी पुल स्थित कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने धुएं और धूल से बचने की सलाह दी। साथ ही नारा दिया कि यदि अपनी जिंदगी और परिवार से प्यार है तो धूम्रपान का पूरी तरह बहिष्कार कर दें।
गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य वक्ता रहे डॉ. संजीव मिगलानी, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सूरजप्रकाश ठक्कर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. मिगलानी ने कहा कि सीओपीडी (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) में मरीज की सांस की नली में सूजन आ जाती है। बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि धूल, धुएं और प्रदूषण के संपर्क में आने तथा धूम्रपान करने से बचा जाए। मगर यदि बीमारी हो भी गई है तो नियमित इलाज कराएं। इलाज में लापरवाही बीमारी की स्टेज को आगे बढ़ाती है, जिसमें मरीज की मौत होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि सिगरेट और बीड़ी पीने से पीने वाले के साथ ही आसपास के लोगों को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में न तो सिगरेट और बीड़ी पीएं और न ही अपने आसपास रहने वाले लोगों को पीने दें। गोष्ठी में दीपक खेड़ा, सुनील भारती, केएल ठक्कर, ऋषिराज धींगड़ा, मदन लांबा, राजकुमार विज, तरुण, मोहित खुल्लर, सचिन मनोचा, सतीश मिगलानी, शिव गुंबर, बिट्टू वर्मा, वीरेंद्र सोनी, अजय वर्मा, संजय बंसल आदि मौजूद रहे।