{"_id":"5bf3125ebdec22695c1f6d5b","slug":"31542656606-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो गंभीर घायल
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो गंभीर घायल
देवबंद/नागल। तलहेड़ी बुजुर्ग और नागल में सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पहली हादसा रविवार की रात्रि बोहडुपुर गांव के समीप हुई। पांडोली रोड नागल निवासी साजिद (30) पुत्र अली हसन रात्रि करीब 9 बजे डंघेड़ा गांव से अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह बोहडुपुर गांव के निकट पहुंचा तो आगे चल रही पापुलर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि साजिद द्वारा पहना गया हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
दूसरी घटना सोमवार की दोपहर 12 बजे तलहेड़ी बस स्टेंड पर हुई। जानीपुर (जलालाबाद) निवासी अंकुर पुत्र रमेश बसेड़ा गांव में एक शादी समारोह में आया हुआ था। सुबह के समय अंकुर किसी काम से बाइक द्वारा तलहेड़ी बस स्टेंड पर आया। वापस लौटते समय सड़क क्रास कर रहा गंझेड़ी निवासी अब्दुल खालिक (50) को उसने टक्कर मार दी। इसमें अब्दुल खालिक और अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए देवबंद सीएचसी लाया गया। जहां से नाजुक हालत के चलते दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।