फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो लोगों में मिले डेंगू के लक्षण

दो लोगों में मिले डेंगू के लक्षण

Sat, 17 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो लोगों में मिले डेंगू के लक्षण
नानौता (सहारनपुर)। गांव कमालपुर बकड़ौली में दो बुखार पीड़ितों की हालत बिगड़ने पर सहारनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि खून की जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने दोनों में डेंगू के होने की पुष्टि की है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इससे इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कमालपुर बकड़ौली में पिछले कुछ दिनों से लगातार डेंगू और मलेरिया के लक्षणों से ग्रामीण पीड़ित है। इसकी खबर अमर उजाला के 14 नवंबर के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर 35 ग्रामीणों की जांच करते हुए 17 ग्रामीणों की स्लाइड बनाई थी। लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं की थी। अब गांव निवासी बुखार से पीड़ित महिला विशाखा (32) व युवक अर्चित कुमार (17) में डेंगू के लक्षण मिलने पर सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों मरीजों की खून की जांच की आई रिपोर्ट में डॉक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि की है। परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की है। उधर, गांव में अभी भी बहुत से ग्रामीण बुखार की चपेट में आए हुए है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका सिंह ने बताया कि इतनी कम प्लेटलेट्स में किसी भी व्यक्ति को डेंगू नहीं हो सकता है। यह मात्र वायरल फीवर हो सकता है। उनका कहना है कि इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी से परामर्श किया गया है। जिसके चलते अब इन दोनों मरीजों के खून के सैंपल लिए जाएंगे और इनकी गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed