फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

Fri, 12 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित
बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

सहारनपुर। बृहस्पतिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काली घटाओं के साथ आए तूफान के बाद जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। महानगर में जलभराव होने से लोगों को परेशानी सामना करना पड़ा और नगर निगम के दावे धराशायी हो गए। रामलीलाओं के पंडाल उड़ गए। दिल्ली रोड पर होर्डिंग गिरने के कारण काफी देर तक जाम के हालात रहे।
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे आसमान पर अचानक काली घटाएं छा गई। तूफान आने के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश होने से शहर में जलभराव हो गया। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, दीवानी कचहरी, मोहल्ला रामनगर पठानपुरा, खलासी लाइन, शारदानगर, पुराना कलसिया रोड, बाबा लाल रोड, खाताखेड़ी, पीरवाली गली, नया बाजार, नखासा बाजार, बड़तला यादगार सहित कई इलाकों में जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नालों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया। इसके चलते स्कूलों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम ने मानसून से पूर्व शहर के नालों की सफाई कराने का दावा किया था, लेकिन जब-जब भी बारिश हुई, तब निगम के दावे खोखले साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महानगर में कई जगहों पर चल रही रामलीलाओं के पंडाल तूफान से उड़ गए। आयोजकों को व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। दिल्ली रोड पर हसनपुरा तिराहे के निकट होर्डिंग गिरने से जाम लग गया। करीब एक घंटे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। नगर निगम के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने होर्डिंग हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
-------------------
मौसम में हुआ ठंडा
सहारनपुर। बारिश रुकने के बाद मौसम सुहाना हो गया। 11 बजे धूप निकली और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई। लोगों को गर्मी से निजात मिली। पिछले दिनों की अपेक्षा शाम और रात में भी ठंड रही। लोगों को पंखे तक बंद करने पड़ गए।

---
गहरे गड्ढों में जलभराव ने बढ़ाया हादसों का डर

सहारनपुर। जिले में ज्यादातर सड़कों की हालत खराब है। बारिश के बाद दिल्ली-यमुनोत्री, देहरादून, अंबाला हाईवे पर गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं को खतरा बना रहा। चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने पड़े क्योंकि कुछ सड़कों पर एक फुट से भी अधिक गहरे गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed