{"_id":"5bbfa335bdec2250503d0549","slug":"31539285813-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के कर्मियों ने वेतन न मिलने पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के कर्मियों ने वेतन न मिलने पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेज के कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया
सरसावा। पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया गया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
बृहस्पतिवार को शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कालेज के करीब 400 कर्मचारियों ने अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक चौहान ने बताया कि दो आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनियों के कर्मचारी मेडिकल कालेज में काम करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनका तीन माह का वेतन रुका है जबकि कर्मचारियों से पूरा काम लिया जा रहा है। उनका कहना है कि वेतन के संबंध में जब भी कालेज के प्राचार्य से बात की जाती है तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं देते। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि उनका वेतन नहीं दिया गया तो वे पूर्व की तरह क्रमिक अनशन को मजबूर होंगे। उधर, कालेज के प्राचार्य डा. अरविंद त्रिवेदी ने कहा कि सेवा प्रदाता कंपनी को जुलाई से सितंबर तक तीन माह के वेतन जारी किया जा रहा है।