{"_id":"5b844a0242c792466f4a1c3b","slug":"31535396354-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने लगाया उत्पीडन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने लगाया उत्पीडन का आरोप
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम प्रधानों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत गांवों से कुरड़ी हटवाना प्रधानों के लिए भारी पड़ रहा है। उन्होंने जलालपुरा के प्रधान के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर प्रधानों ने अपने पद से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।
सोमवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने कहा कि नकुड़ थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान जलालपुरा के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा ग्राम प्रधान स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत कुरड़ी हटवाने पर किया गया है। उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर ग्राम प्रधान इस्तीफा देने को मजबूर हो जाएंगे। प्रधान अरविंद, सम्राट सिंह, राजपाल प्रधान, जितेंद्र प्रधान, देवेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, अशोक कुमार प्रधान, रविन्द्र प्रधान, प्रमोद, अनिल कुमार, तेज सिंह, स्वराज, राजकुमार, सुनील तिरसपाल आदि रहे।