{"_id":"5b79c19342c792463f79390d","slug":"31534706067-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णगोपाल गुंबर बने रामलीला एवं दशहरा महोत्सव कमेटी के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णगोपाल गुंबर बने रामलीला एवं दशहरा महोत्सव कमेटी के प्रधान
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णगोपाल बने रामलीला एवं दशहरा महोत्सव कमेटी के प्रधान
सरसावा। नगर की रामलीला कमेटी की बैठक में आगामी रामलीला तथा दशहरा महोत्सव के लिये सर्वसम्मति से नए प्रधान का चुनाव किया गया।
रविवार को रामलीला कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से कृष्णगोपाल गुंबर को रामलीला का प्रधान मनोनीत किया गया।
बैठक में नरेश चंद जैन ने गुंबर को प्रधान बनाने का प्रस्ताव रखा जिसका सभी सदस्यों ने एक स्वर में समर्थन किया। बैठक का संचालन कर रहे रमेश सुखीजा ने बताया कि इसी सप्ताह कमेटी की बैठक दोबारा आयोजित की जाएगी। जिसमें धर्माचार्यों से विचार विमर्श करने के बाद रामलीला तथा दशहरा महोत्सव की तारीखों का एलान किया जाएगा। इस मौके पर नरेश चंद जैन, देशबंधु शर्मा, पवन टांक, सुखविंदर शर्मा, विकेश महेंद्र आदि समस्त सदस्य मौजूद रहे।