{"_id":"5b5cc64f4f1c1b07788b68f7","slug":"31532806735-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकारिणी का घेराव करेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकारिणी का घेराव करेंगे अधिवक्ता
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकारिणी का घेराव करेंगे अधिवक्ता
सहारनपुर। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन, कलक्ट्रेट बार संघ और सहारनपुर टैक्स एसोसिएशन से जुडे़ अधिवक्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आठ अगस्त तक केंद्र सरकार ने बेंच की घोषणा नहीं की तो 11 अगस्त को मेरठ में होने वाली भाजपा की केंद्रीय कार्यकारिणी का घेराव किया जाएगा।
शनिवार को दीवानी कचहरी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने आठ अगस्त तक बेंच की स्थापना को लेकर कोई घोषणा नहीं की तो मेरठ में 11 अगस्त को होने वाली भाजपा कार्यकारिणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का घेराव किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर आंदोलनरत हैं। इस आंदोलन को वेस्ट यूपी के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, महासचिव स्वराज सिंह, कलक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष विनय चौहान, महासचिव केपी सिंह, रणवीर सिंह, जसवीर सिंह, अशोक शर्मा, विवेक शर्मा, अजीत शर्मा, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महासचिव विनय कुमार, पीयूष कुमार, प्रदीप जैन, सत्यपाल सैनी, सतेंद्र वर्मा, राहुल त्यागी, अमरीश पुंडीर, अभय सैनी, राजेंद्र चौहान, राजेश कुमार, रामपाल वर्मा, विक्रम सिंह जोशा, सतीश कुमार रोड, अनिल माहेश्वरी, अमित कुमार, नरेंद्र आदि रहे।