फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फूड प्वाइजनिंग से परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ी

फूड प्वाइजनिंग से परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ी

Wed, 04 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग से परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ी
फूड प्वाइजनिंग से परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के छह सदस्यों की हालत खराब हो गई। पड़ोसियों ने पीड़ितों को सीएचसी खड़खड़ी पर भर्ती कराया जहां से उन्हें हालत खराब होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम खड़खड़ी निवासी विकास कुमार, बबीता देवी, सोनम, मोनी, मीनाक्षी और सोनू ने सोमवार की रात घर में दाल चावल बना कर खाए थे। इसके बाद सभी सदस्य सो गए। मंगलवार की सुबह जब परिवार का कोई भी सदस्य नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो परिवार के सभी सदस्य बेहोशी की हालत में पड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी को गांव की ही सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। खड़खड़ी सीएचसी प्रभारी डा प्रमोद कुमार ने बताया की सभी की हालत देखने से लग रहा था कि मामला फूड प्वाइजनिंगका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed