फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावियों को सम्मानित किया

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावियों को सम्मानित किया

Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावियों को सम्मानित किया
रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

गंगोह। गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा समिति के अध्यक्ष उमेश गोयल, ऋषिपाल मित्तल, उपाध्यक्ष राकेश तायल, प्रबंधक विकास मित्तल, प्रवीण तायल, नीरज अग्रवाल और प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा में बच्चों के विकास के लिए पुरस्कार से उत्तम कोई विधि नही है। कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और उनमें अधिक अच्छा करने की प्रवृति बनी रहती है। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अतिथियों द्वारा अपनी अपनी कक्षाओं में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें अभिजीत सिंह, अथर्व, जोया, मिस्ठी, छवि सैनी, यशस्वी, स्वास्तिक सहगल, नंदिनी, कीर्ति गोयल, भव्या बंसल, आरव सैनी, अभिनव, केशव, सूर्य प्रताप, आराध्या तायल, धान्या, वाणी, सुहानी, आयुष्मान, दिव्यांश, आयुषि, मान्या, युग, आस्था, उत्कर्ष, हिमांशु सैनी, भव्या गर्ग, प्रफुल्ल मित्तल, पलक ऐरन, वंश अग्रवाल, खुशी प्रीत, विधिका और दिव्या आर्या को गोल्ड मेडल, नक्श अग्रवाल, आराध्या सिंह, रिदविक, अक्शा, अभिक सिंघल, अंशिका गर्ग, वत्सल बंसल, आरव गोयल, राहीन, अजमा, नन्वी, कनिका, लक्ष्य, अर्पित, इशिका, आराध्या, अनव, इतिश्री, अरुण, मुग्धा, दिव्यांश, भक्ति, गर्वित, तूलिका, तनिष्का, नंदिनी, अग्रिम सिंघल, गर्व गोयल, दिव्या, आस्था, अदिति, आकृति, आयुष, शताक्षी, खुश गोयल, प्रांशु सिंघल, रिया मलिक, नवजोत कौर को सिल्वर मेडल एवं वेदांशी अहलावत, प्रणव, उदिता सैनी, अर्नव कुमार, रौनक, खुशी सैनी, रिताश, अदिति अरोड़ा, आराध्या सैनी, वाणी चिकारा, सृष्टि, रूद्र प्रताप, अनवि, अद्रिका सिंघल, नियति, इशिका मित्तल, मनसा, वाणी, जिया, पारितोष, लक्षिता, अविराज, प्रांजल शर्मा, हर्ष, तनुप्रिया, आयुष सिंघल, नैना, आयुष, मनष्वी, उज्ज्वल, आस्था, तान्या, प्रियांशु एवं विनय प्रताप को ब्रांज मेडल प्रदान किए गए। इनके अलावा शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले बच्चों को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन अनुज कुमार एवं प्रतिभा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed