{"_id":"5af3478c4f1c1b56098b901c","slug":"31525893004-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गेहूं की सरकारी खरीद ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में गेहूं की सरकारी खरीद ने पकड़ी रफ्तार
Updated Thu, 10 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए होने वाली गेहूं की सरकारी खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में स्थापित 98 क्रय केंद्रों पर अब तक 34538 मैट्रिक टन गेेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 29806.45 मैट्रिक टन ही गेहूं खरीदा गया था। गेहूं की यह सरकारी खरीद लक्ष्य का 59.34 प्रतिशत बैठती है।
जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से खरीद कराई जाती है। जिले में इसके लिए 98 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं और खरीद का लक्ष्य 58200 मैट्रिक टन रखा गया है। अब तक 12142 किसानों से 34538 मैट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। जो पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक है। गत वर्ष इस समयावधि में 29806.45 मैट्रिक टन गेेहूं ही खरीदा गया था। अब तक की गई खरीद में किसानों को 6026.99 लाख का भुगतान किया जा चुका है। हालांकि कई बार बूंदाबांदी होने के चलते गेहूं के भीगने से खरीद करने वाली एजेंसियों ने गेहूं की चमक पर इसका असर होने की बात कहकर अपने गोदामों रखने में अड़ंगा लगाने का प्रयास किया था। लेकिन बाद में उच्चाधिकारियों से इसकी अनुमति मिलने पर गेहूं खरीद जारी रही।
जिले में अब तक लक्ष्य का करीब 60 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिले में 98 क्रय केंद्रों के माध्यम से 12142 किसानों से 34538 मैट्रिक टन खरीद हो चुकी है। जिसका मूल्य 6026.99 लाख रुपये बैठता है, सभी किसानों को भुगतान भेज दिया गया है। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
- प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।