{"_id":"5ae0d3c14f1c1b61098b655f","slug":"31524683713-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद को दी श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद को दी श्रद्घांजलि
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद को दी श्रद्घांजलि
सहारनपुर। समाजवादी चिंतक और पूर्व सांसद ब्रजभूषण तिवारी की छठी पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आवास-विकास स्थित सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी जगपाल दास के आवास पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। चौधरी जगपाल दास ने कहा कि पूर्व सांसद ब्रजभूषण तिवारी ने हमेशा समाजवादी विचारधारा को अंगीकार किया और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास के मार्गदर्शन में कमजोर लोगों के उत्थान का काम किया। उन्होंने कैराना उपचुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। फैसल सलमानी, सलीम अख्तर, कुंवरपाल राठी, दिलशाद पंवार, मोहम्मद सुहैल, संदीप यादव, नदीम कुरैशी, संजीव कुमार, तुषार गोयल, हसीन कुरैशी, राकेश चौधरी, नवाब आदि मौजूद रहे।