{"_id":"5ad0fdd34f1c1ba57f8b45f3","slug":"31523645907-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान का विरोध
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। मायापुर रूपपुर (बादशाही बाग) में आबादी के बीच अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकानें खोले जाने का ग्रामीण विरोध कर रहे है। ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर इन दुकानों को आबादी से हटवाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराए जाने की मांग की है।
डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने मानकों को दरकिनार करते हुए उनके गांव की आबादी के बीच बीयर एवं अंग्रेजी शराब की दुकानें खोल दी है। उनका कहना है कि आबादी के बीच शराबियों का जमावड़ा रहेगा और गुंडा तत्वों के आवागमन से गांव का माहौल भी खराब हो जाएगा। इसका असर उनके बच्चों पर तो पड़ेगा ही साथ ही उनकी बहू-बेटियों का भी गली से गुजरना मुश्किल हो जाएगा। इससे झगड़े फसाद की संभावना भी बनी रहेगी। दूसरे इन दुकानों से मात्र 150 मीटर की दूरी पर धार्मिक स्थल पर भी है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत होगी। स्कूल की दूरी भी यहां से मात्र 190 मीटर है। ग्रामीणों ने डीएम से दुकानों को आबादी के बीच से हटवाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वालों में राजकुमार, इसरार, सीमा, शमशीदा, इमरान, आसिफ, शीशपाल, नाजिम, रिजवान, जाकिर, शहजाद, अब्दुल रहमान, जब्बार, फरमान, राकिब आदि शामिल है।