{"_id":"5ac673bf4f1c1b051d8b4caf","slug":"31522955199-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मवेदी पर समर्पण जीव को बनाता है श्रेष्ठ: कालेंद्रानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मवेदी पर समर्पण जीव को बनाता है श्रेष्ठ: कालेंद्रानंद
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
धर्म वेदी पर समर्पण जीव को बनाता है श्रेष्ठ: कालेंद्रानंद
सहारनपुर। श्री खाटू श्याम कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि धर्म वेदी पर समर्पण जीव को श्रेष्ठ बनाता है। दिल्ली रोड स्थित शिव विहार कॉलोनी में महिमा मंडल समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री खाटू श्याम कथा में मुख्य यजमान ज्ञानेंद्र पुंडीर, अनिल ठाकुर और ब्रजबाला ने खाटू श्याम वेदी का विधिवत पूजन किया। आचार्य त्रिलोक शर्मा ने मंत्रोचारण कर पूजन कराया। श्री खाटू श्याम का श्रृंगार किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि जो जीव संत पथ का अनुगमन कर धर्म वेदी पर अपने जीवन का समर्पण भाव से बलिदान करता है, वह ब्रह्मांड की समस्त शक्तियों सहित परमात्मा का प्रिय बनकर लोक कल्याण का आदर्श बनता है। इसमें पंडित अंबाला प्रसाद, दिनेश ठाकुर, विनोद शर्मा, भोजवीर सिंह, धर्मपाल पुंडीर, रमेश शर्मा, किशन सिंह, नरेश चंदेल, सुरेंद्र शर्मा, विभा सिंह, गीता, ब्रजबाला, सरिता, सुमन, मिथलेश, वर्षा, पूनम, संतोष आदि मौजूद रहे।