फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एससी एसटी एक्ट को निष्प्रभावी बनाना केंद्र सरकार की राजनीति

एससी एसटी एक्ट को निष्प्रभावी बनाना केंद्र सरकार की राजनीति

Thu, 05 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
एससी एसटी एक्ट को निष्प्रभावी बनाना केंद्र सरकार की राजनीति
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बहुजन सेना की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजेश गौतम ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट को निष्प्रभावी बनाना केन्द्र सरकार की एक सोची समझी राजनीति है। उन्होंने कहा कि दलित समाज पर प्रतिदिन हजारों अत्याचार होते हैं और उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती है।
विज्ञापन

गांव भांकला में आयोजित बहुजन सेना की बैठक में डा. राजेश गौतम ने कहा कि पूरे देश को पता है कि दबंग लोग दलितों पर अत्याचार करते हैं और पीड़ित व्यक्ति की सुनने वाला कोई नहीं है। एससी/एसटी एक्ट ही एक मात्र दलितों की रक्षा करने वाला एक्ट था अब इस पर भी राजनीति कर इसे निष्प्रभावी बनाने का काम किया गया है। इसे दलित समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दलित आंदोलन में मारे गए लोगों को 50-50 लाख का मुआवजा दिया जाए और उनके परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। गौतम ने कहा कि केन्द्र सरकार के मंत्री रामविलास पासवान, रामदास अठावले को पद से इस्तीफा देकर दलित आंदोलन का नेतृत्व संभालना चाहिए। बैठक में दलित आंदोलन में मारे गए लोगों के लए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में ओम प्रकाश, राजकुमार, करोड़ी सिंह, पिंटू, विजयपाल, राजेन्द कुमार, विजय पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed