{"_id":"5abe835d4f1c1bc7618b4968","slug":"31522434909-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घाभाव से झुलाया भगवान महावीर का पालना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घाभाव से झुलाया भगवान महावीर का पालना
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा भाव से झुलाया भगवान महावीर का पालना
सहारनपुर। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैन समाज के लोगों ने श्रद्धाभाव से पालना झुलाया।
बड़तला यादगार स्थित अतिथि भवन में विरंजन सागर महाराज, विश्व विजय सागर महाराज, विसौम्य सागर महाराज, विशिला माता के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। विरंजन सागर महाराज ने कहा कि जीना है तो जागना होगा। जागकर जीने वाला व्यक्ति ही जीवन का आनंद उठा सकता है, जो होश में जीता है, वह होशियार होता है। धर्म होश में जीने की कला सिखाता है, जो आंखें खोलकर जीते हैं, वह आत्मा से साक्षात्कार कर पाते हैं। पालना झुलाने का सौभाग्य नितिन जैन को प्राप्त हुआ। बच्चों ने भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर भक्तिभाव से नृत्य किया। संजीव जैन, अवनीश जैन, अरुण जैन, राजकुमार जैन, राजीव जैन, वंश जैन, अंकुर जैन, आर्जन जैन, ऋषभ जैन, अनिल जैन, विनय जैन, सरिता जैन, प्रीति जैन, अनामिका जैन, दिव्या जैन, वंशिका जैन मौजूद रहे।
उधर, जैन मिलन परिवार द्वारा चंद्रनगर स्थित मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैन समाज के लोगों ने णमोकार महामंत्र का जाप किया। इसके पश्चात जैन मिलन धर्म ज्योति, त्रिशाला वीतराग जागृति के सदस्यों ने धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रमोद जैन, अनुज जैन, एके जैन, राजीव जैन, अविनाश जैन, प्रवीण जैन, रतनेश जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।