{"_id":"5ab942e04f1c1b71778b7a8f","slug":"31522090720-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण को चिह्नित कर दो दिन में हटाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण को चिह्नित कर दो दिन में हटाने की चेतावनी
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को कसबे में अतिक्रमण चिह्नित करके अतिक्रमणकारियों को इसे दो दिन के अंदर खुद ही हटाने के निर्देश दिए। ऐसा न करने की दशा में पीएसी और पुलिस बल के साथ जेसीबी ला कर अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया जाएगा।
सोमवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नायब तहसीलदार सत्य सिंह डबोला, साइड सुपरवाइजर नवीन सिंह, राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल शर्मा और लेखपाल मनोज गुप्ता की टीम ने छुटमलपुर और फतेहपुर में राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण को चिह्नित किया। इस दौरान टीम ने अतिक्रमणकारियों को चेताया कि वे सड़क के दोनों तरफ बने नालों के आगे किए गए स्थाई और अस्थाई दोनों तरह के अतिक्रमण को खुद ही हटा लें। अन्यथा पुलिस और पीएसी के साथ जेसीबी मशीन ला कर अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है। डबोला ने बताया कि जिलाधिकारी पीके पांडेय के आदेश पर उक्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। देहरादून रोड पर तो सोमवार को चिन्हित होने के बाद खुद ही बहुत से दुकानदारों ने अपनी ईंटों और बजरी के ढेरों को हाईवे के किनारे से हटा लिया। बता दें कि अतिक्रमण के कारण छुटमलपुर में दून हाईवे संकरा हो गया है। इसके चलते इस पर आए दिन जाम लगता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्य बाजारों में दुकानदार अपने सामने की हाईवे की जमीन पर थला और फड़ लगाने के लिए माहवार अच्छी खासी रकम छोटे दुकानदारों से वसूल कर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।