फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आरक्षण के विरोध में तहसील पर धरना प्रदर्शन करेगी ब्राह्मण महासभा

आरक्षण के विरोध में तहसील पर धरना प्रदर्शन करेगी ब्राह्मण महासभा

Tue, 27 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण के विरोध में तहसील पर धरना प्रदर्शन करेगी ब्राह्मण महासभा
आरक्षण के विरोध में तहसील पर धरना प्रदर्शन करेगी ब्राह्मण महासभा
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। सर्व ब्राह्मण महासभा आरक्षण के विरोध में जल्द ही तहसील बेहट मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। सोमवार को साढ़ौली कदीम में हुई महासभा की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। इसके अलावा बेहट विधान सभा क्षेत्र इकाई का गठन किया गया।

साढ़ौली कदीम डॉ. अनिल शर्मा के आवास पर आहूत बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील शाड़िल्य ने कहा कि जब तक पूरा समाज एकजुट होकर संघर्ष नहीं करेगा, तब तक किसी भी लड़ाई को नहीं लड़ा जा सकता। इसलिए समाज का एकजुट होना जरूरी है। एकजुटता से ही अपने हक और अधिकार हासिल किए जा सकेंगे। बैठक में उन्होंने जिलाध्यक्ष अमित शर्मा व बेहट विधानसभा अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा की सहमति से कार्यकारिणी का गठन भी किया। बैठक में डॉ. श्रीकांत शर्मा, महासचिव अनिल शर्मा, अरविंद वत्स, कोषाध्यक्ष दीपक वत्स ने आरक्षण की कुव्यवस्था पर विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरक्षण के विरोध में तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान धर्मेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, जय भगवान शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा, तेगराम शर्मा, राजकुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed