फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशे में मिली मुरादाबाद की महिला

नशे में मिली मुरादाबाद की महिला

Thu, 15 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नशे में मिली मुरादाबाद की महिला
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। छोटे भाई की शादी के कार्ड बांटने घर से निकली मुरादाबाद की तलाकशुदा महिला हरोड़ा के पास नशे की हालत में ग्रामीणों को मिली। सूचना पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भरती करा परिजनों को मुरादाबाद खबर की। मुरादाबाद से महिला तीन मार्च को लापता हो गई थी जिसकी रिपोर्ट वहां के थाने में दर्ज है। सूचना पर परिजन मुरादाबाद पुलिस के साथ सहारनपुर पहुंचे और महिला को अपने साथ लेकर लौट गए।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को बुधवार की सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने हरौड़ा गांव के निकट एक महिला के नशे में धुत पड़े होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भरती कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि महिला के परिजनों ने मुरादाबाद के थाना गलशहीद में आईपीसी 366 का मुकदमा दर्ज करा रखा है। इस पर पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस से संपर्क किया। मुरादाबाद पुलिस भी लगातार सर्विलांस की मदद से महिला को ढूंढने का प्रयास कर रही थी। बृहस्पतिवार तीसरे पहर मुरादाबाद पुलिस महिला के परिजनों को लेकर थाना गागलहेड़ी पहुंची। महिला के पिता अब्दुल मजीद ने बताया कि उनकी पुत्री परवीन तीन मार्च को छोटे भाई की शादी के कार्ड बांटने को कहकर गई थी। तभी से लापता थी। गागलहेड़ी पुलिस ने बताया की महिला परवीन नशे में होने के कारण बार बार पूछताछ में अपना नाम पता गलत बता रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा है तथा उत्तराखंड कनखल में मुंह बोली बहन शीला के पास रह रही थी। महिला ने बताया कि शीला बुधवार को किसी काम से बाहर गई थी। शीला उसे अपनी एक महिला दोस्त के घर छोड़ कर गई थी। जहां उस दोस्त ने उसे चाय के साथ नशे की गोलियां खिलाकर मारपीट शुरू कर दी। वहां से किसी तरह बचकर वह सहारनपुर जाने वाली बस में बैठ गई। हरौड़ा पहुंचने पर उसके नशे में होने के कारण बस परिचालक ने उसे नीचे उतार दिया। मुरादाबाद से पहुंची पुलिस थाना गागलहेड़ी से महिला को अपने साथ मुरादाबाद ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed