{"_id":"5aa96d624f1c1bbb758b5807","slug":"31521053026-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण ने टावर सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण ने टावर सील किया
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने लेबर कॉलोनी के पास स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में तीसरी मंजिल पर खड़ा किया गया मोबाइल कंपनी का टावर सील करने की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम पुलिस बल को साथ लेकर पहुंची थी।
विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विनोद गोस्वामी पुत्र कश्मीरी गोस्वामी द्वारा अपने मकान की तीसरी मंजिल के ऊपर बिना प्राधिकरण की अनुमति के मोबाइल कंपनी का टावर लगवाया था। स्थानीय लोग पहले दिन से टावर लगाने के खिलाफ थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि टावर लगने से स्थानीय लोगों के शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ेंगे। साथ ही तेज हवा में इसके गिरने का भी डर रहेगा। प्राधिकरण की टीम ने मामले की जांच की तो वह बिना अनुमति के लगाना पाया गया। बुधवार को विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची और टावर को सील कर दिया। कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने कार्रवाई की पुष्टि की।