फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने दिखाया दमखम

क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने दिखाया दमखम

Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने दिखाया दमखम
चिलकाना (सहारनपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मंगलवार को डायट प्राचार्य राजसिंह यादव की देखरेख में हुई क्रीड़ा प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में 2015 के डायट प्रशिक्षु सौरव गाबा ने प्रथम, अमन कुमार ने द्वितीय तथा हार्दिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में डीएलएड प्रशिक्षु कोमल चौधरी ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय तथा विनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज के पुरुष वर्ग में बीटीसी 2015 के ही प्रशिक्षु मोहित धीमान ने प्रथम, सौरभ गाबा द्वितीय तथा अजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वही महिला वर्ग में डीएलएड प्रशिक्षु 2017 के डायट प्रशिक्षु दीपिका प्रथम, नेहा गाबा द्वितीय तथा गंगा तृतीय स्थान पर रहे। उक्त प्रतियोगिता के पीयूष कुमार एवं विवेक चौहान जज रहे।

क्रीड़ा प्रभारी सतीश राणा ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में डायट पटनी की टीम ने प्रथम तथा एसआरसी कालेज की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में भी डायट पटनी की ही टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा शोभित यूनिवर्सिटी की टीम दूसरे स्थान एवं सरस्वती शिक्षण संस्थान की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता के निर्णयन अधिकारी पवन कुमार एवं सतपाल सिंह रहे। बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में बीटीसी 2015 के डायट प्रशिक्षु मो. आजम की जोड़ी ने डीएलएड 2017 के प्रशिक्षु आदर्श व हिमांशु को हराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा एसआरसी कालेज के श्रेय व गौरव की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता के निर्णयन अधिकारी फैसल खान तथा विवेक चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed